Vaishno Devi: लम्बे इंतज़ार के बाद खुली अर्द्धकुवारी गुफा

Ardhkuwari cave opened at shri mata vaishno devi yatra

Shri Mata Viaishno Devi: श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर पिछले कुछ महीनो से भक्तो को यात्रा के दौरान माँ वैष्णो को पवित्र गर्भजून गुफा के दर्शन नसीब नहीं हो रहे थे जिसके चलते भक्तो में भारी मायूसी साफ देखि जा सकती थी| श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की माने तो पिछले कुछ समय से माता रानी की पवित्र यात्रा पर कोरोना महामारी की वजह से पवित्र गर्भजून गुफा के दर्शन को भक्तो के लिए बंद रखा गया जिससे भक्तो में कोरोना संक्रमण न फ़ैल सके और यात्रा स्वचालु रूप से चल सके|

Shri Mata Viaishno Devi: वही अब इतने लम्बे समय बाद भक्तो को एक बार फिर से माँ वैष्णो की पवित्र गर्भजून गुफा को खोलने का फैसला श्राइन बोर्ड ने लिया है जिसके बाद भक्तो में जोश व उमंग साफ़ देखा जा सकता है| श्राइन बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी 2022 की सुबह भक्तो को श्राइन बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गयी के अब सभी भक्त माता रानी की पवित्र गर्भजून गुफा से दर्शन कर सकेंगे जिसके बाद भक्तो में ख़ुशी की लहर उठ गई और भक्त माँ वैष्णो के जयकारे लगाने लगे| Vaishno Devi

Shri Mata Viaishno Devi: पवित्र गर्भजून गुफा के दर्शन श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर 12 महीने 7 दिन भक्त कर सकते है माता रानी का अर्द्धकुवारी मंदिर परिसर कटरा से लगभग 6 किलोमीटर स्थित है जहा भक्त माता रानी के पवित्र दर्शन करने के लिए लम्बी क़तर तथा घंटो इंतज़ार के बाद ही कही जाकर माँ भगवती के पवित्र दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करते है| पौराणिक कथा के अनुसार माँ भगवती ने पवित्र गर्भजून गुफा में 9 महीने वास किया और ध्यान लगया था, बताया जाता है जैसे बच्चा माँ के कोक में जन्म लेने के लिए 9 महीने वास करता है ठीक वैसे ही अगर माँ भगवती के भक्त पवित्र गर्भजून गुफा से होकर गुज़रते है तो माना जाता है भक्तो की हर मनोकामना माँ वैष्णो ज़रूर पूर्ण करती है| जय माता दी Vaishno Devi

Also Read: Mathura: बांके बिहारी मंदिर में दम घुटने से भक्त की मौत | Devotional Point

Also Watch: वैष्णो देवी: अर्द्धकुवारी गुफा खुली | प्राचीन गुफा | भारी भीड़ | ताज़ा नज़ारा | 13-02-2022 – YouTube

You may also like...