Vaishno Devi: 8 दिन बाद बहाल हुआ रेल यातायात

vande bharat train

Vaishno Devi: पंजाब में जारी किसान आंदोलन के चलते बीत नौ से रेल यातायात बाधित होने के बाद बुधवार को रेल यातायात पटरी पर लौट आया है। इससे सबसे ज्यादा श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। हालांकि रेलवे की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अमृतसर तक रेल सेवा भी शुरू की गई है लेकिन अब रेल यातायात सामान्य होने से सभी को राहत मिली है।

Vaishno devi yatra: जम्मू रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले अजमेर से जम्मू आने वाली रेलगाड़ी पूजा एक्सप्रेस सुबह के 07:10 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद अर्चना एक्सप्रेस और सियालदाह एक्सप्रेस जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह से जम्मू से सबसे पहले रवाना होने वाली रेलगाड़ियों में जम्मू अहमदाबाद, मालवा एक्सप्रेस और कटड़ा से मुम्बई जाने वाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस शामिल रही।

इसके बाद अन्य रेलगाड़ियों का आने व जाने का सिलसिला सामान्य दिनों की तरह जारी रहा। जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली रेलगाड़ियों के रैक को बीते मंगलवार को ही रवाना करने के लिए तैयार कर दिया था। जैसे ही रेलवे बोर्ड से उन्हें ट्रेनों को चलाने का निर्देश मिला तो जम्मू रेलवे स्टेशन से रेल यातायात को बहाल कर दिया गया। जम्मू रेलवे स्टेशन के स्टेशन सुप्रिटेंडेंट राजीव सभ्रवाल ने बताया कि उन्हें रेलवे मुख्यालय से ट्रैक के सुरक्षित होने का संदेश तो मंगलवार को आ गया था, रेल यातायात बहाल करने का आदेश मिला। जम्मू से रवाना होने वाली सभी रेलगाड़ियों के रैक स्टेशन के यार्ड में तैयार ही खड़ा था।

वहीं, रेल यातायात के बहाल होने से यात्रियों विशेषकर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। बीते नौ दिन से रेल यातायात बाधित होने से यात्रियों को सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा था। रेल यातायात सफर का सबसे सस्ता साधन है, इस लिए यात्री ट्रेनों में ही सफर करना पसंद करते है। ज्ञात रहे कि पंजाब में अपनी मांगों के समर्थन में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए थे। जिससे जम्मू आने और जाने वाली सभी रेलगाड़ियों का आवागमन बंद हो गया था। 

Vaishno Devi Latest News: साइना नेहवाल ने किए दर्शन | Devotional Point

वैष्णो देवी: 8 दिन बाद ट्रेन सेवा शुरू | किसान आंदोलन समाप्त | ताज़ा जानकारी | 29-12-21 – YouTube

You may also like...