पश्चिम रेलवे : 10 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्‍त डिब्‍बे

Indian-Railways

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी तौर पर 10 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोडऩे का निर्णय लिया गया है पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

1. ट्रेन नंबर 02945/46 मुंबई सेंट्रल- ओखा स्पेशल में एक अतिरिक्‍त शनयान डिब्‍बा जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त डिब्‍बा मुंबई सेंट्रल से 21 से 28 फरवरी, 2021 तक तथा ओखा से 23 फरवरी, 2021 से 2 मार्च, 2021 तक जोड़ा जायेगा।

2. ट्रेन नंबर 09027/28 बांद्रा टर्मिनस- जम्मू तवी स्पेशल में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्‍बा जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त डिब्‍बा बांद्रा टर्मिनस 20 और 27 फरवरी, 2021 को तथा जम्मू तवी से 22 फरवरी, 2021 और 1 मार्च, 2021 को जोड़ा जायेगा।

3. ट्रेन नंबर 02949/50 बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्‍बा जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त डिब्‍बा बांद्रा टर्मिनस से 24 फरवरी, 2021 को तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से 25 फरवरी, 2021 को जोड़ा जायेगा।


4. ट्रेन नंबर 02965/66 बांद्रा टर्मिनस- भगत की कोठी स्‍पेशल में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्‍बा जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त डिब्‍बा बांद्रा टर्मिनस से 26 फरवरी, 2021 को और भगत की कोठी से 27 फरवरी, 2021 को जोड़ा जायेगा।

5. ट्रेन नंबर 02971/72 बांद्रा टर्मिनस- भावनगर स्‍पेशल में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्‍बा जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त डिब्‍बा बांद्रा टर्मिनस से 17 फरवरी से 1 मार्च, 2021 तक और भावनगर से 16 से 28 फरवरी, 2021 तक जोड़ा जायेगा।

6. ट्रेन नंबर 09217/18 बांद्रा टर्मिनस- वेरावल स्‍पेशल में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्‍बा जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त डिब्‍बा बांद्रा टर्मिनस से 24 फरवरी से 1 मार्च, 2021 तक और वेरावल से 23 से 28 फरवरी, 2021 तक जोड़ा जायेगा।

7. ट्रेन नंबर 02944/43 इंदौर-दौंड स्‍पेशल में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्‍बा जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त डिब्‍बा इंदौर से 25, 26 और 28 फरवरी, 2021 को और दौंड से 26 एवं 27 फरवरी तथा 1 मार्च, 2021 को जोड़ा जायेगा।

8. ट्रेन नंबर 09307/08 इंदौर-चंडीगढ़ स्‍पेशल में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्‍बा जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त डिब्‍बा इंदौर से 25 फरवरी, 2021 को और चंडीगढ़ से 26 फरवरी, 2021 को जोड़ा जायेगा।

9. ट्रेन नंबर 09241/42 इंदौर-उधमपुर स्‍पेशल में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्‍बा जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त डिब्‍बा इंदौर से 22 फरवरी, 2021 को और उधमपुर से 24 फरवरी, 2021 को जोड़ा जायेगा।

10. ट्रेन नंबर 2919/20 डॉ. अम्‍बेडकर नगर-श्री माता वैष्‍णो देवी कटड़ा स्‍पेशल में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्‍बा जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त डिब्‍बा डॉ. अम्‍बेडकर नगर से 18 से 28 फरवरी तक और श्री माता वैष्‍णो देवी कटड़ा से 19 फरवरी से 2 मार्च, 2021 तक जोड़ा जायेगा।

You may also like...

Our Travel Expert will Reach You

Choose your Tour Packge and Get 10% Instant OFF CODE "WELCOME2024"

This information will never be shared for third part